रेड कार्पेट पर मचा धमाल! इंडस्ट्री के स्टार्स लाइन लगाकर छूने लगे मनोज बाजपेयी के पैर! शर्म से लाल हुए एक्टर

Jugnuma premiere Mumbai: मनोज बाजपेयी की एक नई फिल्म 'जगनुमा' रिलीज होने वाली है, जिसका हाल ही में प्रीमियर रखा गया। राम रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी लीड रोल निभा रहे हैं। हालांकि, इस इवेंट में फिल्म से ज्यादा चर्चा उस खास पल की रही जब मनोज को देखते ही बाकी के कलाकार उनके पैर छूने लगे।
जब दोस्तों ने छुए मनोज बाजपेयी के पैर
प्रीमियर के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें जयदीप अहलावत, विजय वर्मा और निर्देशक अनुराग कश्यप एक-एक कर मनोज बाजपेयी के पैर छूते नजर आए। इस पल से मनोज थोड़े भावुक और झेंपे हुए दिखाई दिए। वहीं, 'द फैमिली मैन' सीरीज में मनोज संग काम कर चुके राज निदिमोरू ने भी मजाकिया अंदाज में उनसे आशीर्वाद लिया।
यह हल्का-फुल्का लेकिन दिल को छू लेने वाला पल फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया और सभी ने इस आपसी सम्मान को खूब सराहा।
मनोज और अनुराग की दोस्ती
मनोज बाजपेयी और अनुराग कश्यप का रिश्ता इंडस्ट्री में हमेशा खास माना गया है। दोनों की दोस्ती 90 के दशक के आखिर में शुरू हुई थी। उस समय अनुराग एक लेखक के रूप में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' (1998) से जुड़े थे, जिसमें मनोज ने भीकू मात्रे का यादगार किरदार निभाया था। बाद में दोनों ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' (2012) में साथ काम किया।
हालांकि, पिछले साल फिल्म 'भैय्या जी' के प्रमोशन के दौरान दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। लेकिन मनोज ने साफ किया कि यह केवल सोशल मीडिया पर पैदा हुई एक छोटी-सी गलतफहमी थी।
मनोज का अनुराग पर बयान
हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में मनोज ने अनुराग कश्यप की तारीफ करते हुए कहा- "अनुराग अपनी सोच और दृढ़ विश्वास के दम पर यहां तक पहुंचे हैं। इस सफर में उन्होंने कई दुश्मन भी बना लिए हैं। मैं मानता हूं कि मैं उनसे कहीं ज्यादा प्रैक्टिकल हूं। लेकिन हम दोनों के स्वभाव में गुस्से की झलक है।"
भावनाओं से भरा रेड कार्पेट
'जुगनुमा' के प्रीमियर का यह रेड कार्पेट इवेंट सिर्फ एक फिल्म लॉन्च तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने दर्शकों को इंडस्ट्री की दोस्ती और आपसी सम्मान की झलक भी दिखाई। फैंस के लिए यह पल किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications











