बैंडिट क्वीन के एक्टर अनुपम श्याम ICU में एडमिट, हालत गंभीर, मनोज बाजपेयी ने की लाखों की मदद !
बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों के साथ कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके कलाकार अनुपम श्याम मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में एडमिट हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 62 साल के अनुपम आईसीयू में एडमिट हैं। हाल ही मं श्याम जी के परिवार ने आर्थिक मदद की अपील की थी।
परिवार की तरफ से सलमान खान, आमिर खान और सोनू सूद के साथ मनोज बाजपेयी के परिवार से मदद मांगी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज बाजपेयी ने एक्टर के परिवार को एक लाख रुपए की मदद कर दी है। अ्नुपम श्याम के भाई अनुराग ने मीडिया में कहा कि उनका मुंबई के मलाड में डायलिसिस करवाया जा रहा था।

लेकिन सोमवार को उनकी तबीयत खराब हो गई। फिर उन्हें दूसरे अस्पताल में आईसीयू में ले जाया गया। जहां का खर्च अधिक है। हमें पैसे की जरूरत है। सभी से अनुरोध है कि इंडस्ट्री के लोग आगे आकर हमारी मदद करें।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के कारण कई ऐसे कलाकार हैं जो कि आर्थिक मदद की गुहार लोगों से कर रहे हैं। जिनके नाम आपको चौंका देंगे..


Click it and Unblock the Notifications











