Manoj Bajpayee: 'मेरा करियर उन्हीं की देन हैं', राम गोपाल वर्मा को लेकर मनोज बाजपेयी

Manoj Bajpayee: हिंदी सिनेमा जगत के जाना माना चेहरा मनोज बाजपेयी माने जाते हैं, अपनी शानदार एक्टिंग के चलते अभिनेता हजारों लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी ने अपने करियर और अपनी पहचान को लेकर राम गोपाल वर्मा को पूरा श्रेय दिया है।
अभिनेता मनोज बाजपेयी की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने सत्या, अक्स, अलीगढ़ जैसी शानदार फिल्में बॉलीवुड को दीं। हाल ही में उनको शर्मिला टैगोर के साथ 'गुलमोहर' में देखा गया था। जिसको दर्शकों ने खास पसंद किया था।
अपने करियर पर बात करते हुए एक हालिया इंटरव्यू के दौरान मनोज ने माना कि उनका करियर राम गोपाल वर्मा की देन है। बाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा के साथ कई फिल्में की हैं और हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने स्वीकार किया कि उनके करियर का श्रेय आरजीवी को जाता है। मनोज और राम गोपाल वर्मा ने सत्या, कौन, शूल जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
मीडिया के दिए एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने बताया कि, कैसे राम गोपाल वर्मा की वजह से उनके करियर को रफ्तार मिली और आज भी दोनों एक दूसरे के संपर्क में हैं। मनोज ने बताया कि दोनों के बीच कम ही बात होती है और अभी तो राम गोपाल वर्मा उन्हें सिर्फ गाली देने के लिए फोन मिला लेते हैं। दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है।
हाल ही में प्रतिष्ठित गीत 'सपने में मिलती है' का रीमेक बनाया गया था और इसमें मनोज को एक कैमियो में भी दिखाया गया था। इस गाने में ध्वनि भानुशाली और अभिमन्यु दासानी ने अभिनय किया था। मनोज ने हंसते हुए कहा कि कभी-कभी आप दोस्तों के लिए कुछ अच्छे भाव से करते हैं और इसलिए उन्होंने वह गाना किया लेकिन राम गोपाल वर्मा ने उन्हें बुलाया और इसके लिए डांटा।
बता दें कि राम गोपाल वर्मा हाल ही में चर्चा का विषय रहे हैं। एमएम कीरावनी ने ऑस्कर जीतने के बाद राम गोपाल वर्मा को ब्रेक देने का श्रेय दिया था। कीरावनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'राम गोपाल वर्मा उनके पहले ऑस्कर थे'। खैर जाहिर है कि बॉलीवुड में ऐसे कई सारे डायरेक्टर हैं जिन्होंने कई सारे नए नए चेहरों को सुपरस्टार बना दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
