..................... Manoj Bajpayee, Diljit Dosanjh Fatima Sana Shaikh movie Suraj Pe Mangal Bhari release on diwali 2020 - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन के बाद थिएटर में पहली फिल्म कंफर्म! दिवाली पर मनोज बाजपेयी की 'सूरज पर मंगल भारी' का धमाका

कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की वजह से कई फिल्में पोस्टपोन हो गई और की बड़ी फिल्में अधर में लटक गई। कई महीनों से सिनेमाघर भी इसी कारण से बंद थे। लेकिन अब सिनेमाघर खुलने का ऐलान हो चुका है और अब बड़ी फिल्म की रिलीज को लेकर भी धमाका हो चुका है। मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख की फिल्म सूरज पर मंगल भारी का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। साथ ही इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान भी हो चुका है।

अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म दिवाली पर 13 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ, फातिमा लीड, अन्नू कपूर, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, सुप्रिया पिलगांवकर, नेहा पेंडसे, मनुज शर्मा, नीरज सूद और अभिषेक बनर्जी रोल में हैं। फिल्म निर्माताओं ने एक मजेदार पोस्टर भी शेयर किया है। अभी तक दिवाली पर किसी फिल्म के रिलीज होने का ऐलान नहीं हुआ। बस अटकलें ही जारी है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर सूरज पर मंगल अकेली फिल्म हो सकती है।

Manoj Bajpayee

बता दें कुछ दिनों पहले मनोज बाजपेयी का एक गाना 'बंबई में का बा 'रिलीज हुआ। इस गाने को सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट पर खूब पसंद किया गया। इस गाने के बाद

कुछ दिन पहले तक सूर्यवंशी को लेकर कहा जा रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दिवाली पर रिलीज होगी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि सूर्यवंशी दिवाली पर रिलीज नहीं होगी। रोहित शेट्टी मौजूदा हालात को देखते हुए अभी अपनी बड़ी फिल्म को रिलीज करने से कतरा रहे हैं।

राधे को लेकर अटकलें
सलमान खान की राधे को लेकर भी लगातार ये खबरें आ रही थी कि ये फिल्म दिवाली पर रिलीज हो सकती है लेकिन अभी तक कंफर्म खबर सामने नहीं आई है। राधे ईद के मौके पर रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से पोस्टपोन हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X