''अक्षय कुमार से मेरी कोई लड़ाई नहीं है, सब बेकार की अफवाहें हैं ''
यह कहना है कि अय्यारी स्टार मनोज बाजपेयी का। बता दें, अक्षय कुमार की पैडमैन और मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म अय्यारी 9 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर क्लैश कर रही है। लिहाजा, इस क्लैश को लेकर दोनों फिल्मों के टीम के बीच काफी तनातनी शुरु हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पैडमैन से क्लैश को लेकर थोड़ी नाखुशी भी जताई थी। लेकिन जब मनोज बाजपेयी से इस बारे में पूछा गया.. तो उन्होंने सीधे कहा है कि इस क्लैश को लेकर उनके और अक्षय कुमार के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।

मनोज बाजपेयी ने कहा कि यदि इस क्लैश को लेकर मैं अक्षय कुमार पर ताना मारूं तो मैं ही बेवकूफ लगूंगा। यहां मामला को जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया गया। मैंने एक ट्वीट को रीट्वीट किया था.. क्योंकि मुझे वो पसंद आया.. वहां पैडमैन को लेकर कुछ नहीं कहा गया था।
लेकिन जैसे ही मुझे पता चला कि उन जर्नलिस्ट ने 'पैडमैन' की आलोचना करने के लिए यह ट्वीट किया था। मैंने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications