..................... मनोज बाजपेयी की बड़ी फैन हैं जैकलीन फर्नाडीज | Manoj Bajpayee co-star Jacqueline Fernandez is a big fan of his work - Hindi Filmibeat

मनोज बाजपेयी के अभिनय की बड़ी फैन हैं जैकलीन फर्नांडीज- साथ काम करने को लेकर उत्साहित

जैकलीन फर्नांडीज 'मिसेज़ सीरियल किलर' के साथ एक नए अवतार में अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं, जिसमें वह मनोज बाजपेयी के साथ एक बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आएंगी। आज मनोज बाजपेयी अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वह मनोज बाजपेयी के काम की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और आगामी थ्रिलर में उनके साथ काम कर बेहद खुश हैं।

मिसेज सीरियल किलर का प्रीमियर 1 मई होगा। इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफ़िशियल पेज से दी। दोनों ही कलाकार इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फ़िल्म को फराह खान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका निर्देशन उनके पति शीरीष कुंदर ने किया है।

Manoj Bajpayee

इस क्राइम- थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया था जिसमें दोनों कलाकारों के परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है। कहने की जरूरत नहीं है कि सिनेमा प्रेमियों के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है क्योंकि फिल्म को लॉकडाउन के बीच रिलीज किया जाएगा।

मनोज वाजपेयी की हालिया रिलीज़ 'ए फैमिली मैन' और उनकी अन्य फिल्मों को भी हमेशा सराहा गया है और दर्शकों ने हमेशा उनके काम की सराहना की है और जैकलीन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके साथ काम करने का अवसर अपने हाथ से गवाना नहीं चाहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X