गैंगस्टर विकास दुबे पर बनेगी फिल्म, क्या मनोज बाजपेयी निभाएंगे लीड रोल? एक्टर का आया जवाब
उज्जैन से उत्तर प्रदेश ला रहे कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर 9 जुलाई देर रात हुआ। इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक यही खबर छाई रही। इसका असर एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में भी देखने को मिला। जी हां, असर..ऐसा इसीलिए इस घटना पर फिल्म कौन बनाएगा? इसे लेकर फैंस बातचीत करने लगे। इतना ही नहीं, एनकाउंटर को एक्शन फिल्म सिघंम से भी जोड़ा जाने लगा। फैंस ने जमकर रोहित शेट्टी और अजय देवगन हैशटैग पर पोस्ट किए। इसके तुरंत बाद ये खबर आने लगी कि गैंगस्टर विकास दुबे पर फिल्म बनेगी और इसमें लीड रोल में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी।
विकास दुबे जैसे ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा तो फिल्मी गलियारों में भी खबरें तेज हो गई। खबरें ये आने लगी कि अब कौन सा स्टार इतनी बड़ी घटना पर फिल्म बनाएगा। ऐसे में एक वेबसाइट ने तो ये छाप भी दिया कि अनारकली ऑफ आरा के प्रोड्यूसर संदीप कपूर की अगली फिल्म गैंगस्टर विकास दुबे पर आधारित होगी जिसमें मनोज बाजपेयी नजर आएंगे। खैर ऐसे गॉसिप्स पर मनोज बाजपेयी ने तुरंत रिएक्शन भी दिया।


Click it and Unblock the Notifications











