बॉलीवुड में इनसाइडर-आउटसाइडर की डिबेट पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- शाहरूख खान भी तो....

Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee on Shahrukh khan: मनोरंजन जगत में अपनी खास जगह बनाने वाली अभिनेता मनोज बाजपेयी को जब नहीं कहा गया इनसाइडर तो बहस के बीच में अभिनेता ने दे दिया शाहरुख खान का उदाहरण। जाहिर है कि कई बार इन मुद्दे पर बहस हो चुकी है और कई सारे सेलेब्स आउटसाउडर और इनसाइडर वाली बात पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

मनोज बाजपेयी ने आउटसाइडर पर तोड़ी चुप्पी-

अभिनेता मनोज बाजपेयी की एक्टिंग के लोग कायल हैं, वह अपने हर किरदार में आसानी से ढल जाते हैं और फैंस को चौंका देते हैं। इसके साथ ही वह हमेशा ही खुलकर अपनी बात रखने के लिए भी जाने जाते हैं।

हाल ही में जब मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स के मुद्दे पर खुलकर बात की, तो उन्होंने ये भी कहा कि शाहरुख खान भी आउटसाइडर हैं, लेकिन आज इंडस्ट्री के रियल इनसाइडर्स स्क्रीन पर उनके साथ दिखना चाहते हैं।

मीडिया के साथ बातचीत में जब मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि इंडस्ट्री में पिछले 3 दशक से काम करने के बावजूद आपको इनसाइडर नहीं माना जाता है। क्या इस चीज को लेकर कभी फ्रस्ट्रेशन होती है?

इस सवाल के जवाब मे मनोज बाजपेयी ने शाहरुख खान का भी उदाहरण दिया। मनोज बाजपेयी ने कहा, 'देखिए, शाहरुख खान ने इंडस्ट्री को अपना लिया है और ये उनकी जर्नी थी, जब लोग मुझे आउटसाइडर समझते हैं, तो मैं इसे एक सम्मान की तरह लेता हूं।

देखा जाए तो शाहरुख खान भी आउटसाइडर हैं, उन्होंने इंडस्ट्री में खुद अपनी जगह बनाई है और उन्होंने ये बेहतर तरीके से किया है। बॉलीवुड के रियल इनसाइडर्स उनके साथ दिखना चाहते हैं, लेकिन मैंने अपने लिए ऐसा कभी नहीं चाहता हूं।

मनोज के बयान के बाद की खलबली-

ऐसा पहली बात नहीं है कि किसी अभिनेता या कलाकार ने ऐसा कोई बयान दिया हो क्योंकि इससे पहले भी कई सारे कलाकार इस मुद्दे पर खुलकर बात कर चुके हैं और साफ कर चुके हैं कि काम ही सबसे जरुरी है और फिर कुछ लोग होते हैं जो कि काम से ज्यादा आउटसाइडर और इनसाइडर बाली बात को एहमियत देते हैं। अब मनोज के बयान के बाद क्या खलबली होने वाली है इसके लिए इंतजार कर होगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो चुकी है। इसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इससे पहले उन्होंने गुलमोहर फिल्म में काम किया था, इस फिल्म में मनोज की एक्टिंग के लोग कायल हो गए थे।

Read more about: manoj bajpayee shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X