attention प्लीज, तो अब बॉलीवुड में एंट्री होगी gay प्रोफेसर की!

मनोज बाजपेयी संजीदा किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। कई फिल्मों में अपने जबरदस्त किरदार के दम पर उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। लिहाजा, एक बार फिर मनोज बाजपेयी के उसी दमदार रूप को देखने के लिए तैयार हो जाइए।

manoj bajpayee

जी हां, मनोज बाजपेयी ने पुष्टि कर दी है कि वह हंसल मेहता की अगली फिल्म में एक समलैंगिक प्रोफेसर की भूमिका निभाएंगे। मनोज ने कहा कि, मेरा किरदार 60 साल के गे प्रोफेसर है। इस फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू किया जा रहा है और इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

हंसल मेहता की यह फिल्म अलीगढ़ विश्वविद्यालय के एक निलंबित प्रोफेसर के जीवन से प्रेरित है, जिसे सेवानिवृत्ति से महज कुछ दिन पूर्व एक रिक्शा चालक के साथ सेक्स करते समय कैमरे में कैद कर लिया गया था।

बहरहाल, फिल्म अपनी रूपरेखा से ही काफी दिलचस्प लग रही है। तो जाहिर है, जब दमदार कहानी, किरदार और मनोज बाजपेयी का साथ हो तो फिल्म का बेसब्री से इंतजार करना तो बनता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X