लाइव Video पर शेखर कपूर का खुलासा- बहुत रोया था सुशांत सिंह राजपूत, देर रात फोन करता था !
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। कई ऐसे बड़े निर्माता और निर्देशक है जिन पर चुप्पी के साथ निशाना साधा जा रहा है। पुलिस की रिपोर्ट की जांच के साथ सिनेमा की गलियों में इसे लेकर बड़ी हलचल हो रही है।
खासकर शेखर कपूर के इस जानकारी के बाद कि सुशांत को कई लोगों ने काफी परेशान किया है। हालांकि शेखर कपूर ने इस मामले को लेकर किसी का नाम जाहिर नहीं किया।

वहीं सोमवार की शाम को मनोज बाजपेयी से लाइव इंस्टाग्राम बातचीत के दौरान शेखर कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के संघर्ष और डिप्रेशन पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने इसे लेकर कई खुलासे भी किए हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











