कैंसर पीड़ित विकी डोनर एक्टर के पास नहीं है इलाज के लिए पैसे, मदद को आगे आए ये सितारे
आयुष्मान खुराना की फिल्म विकी डोनर तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म से आयुष्मान खुराना ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक किरदार था जिसका नाम चमन था। हम बात कर रहे हैं अभिनेता भूपेश कुमार पांड्या की जो कि अब खबरों में हैं। दरअसल वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। खबर है कि वो काफी परेशान हैं और इस समय उनको चौथी स्टेज का लंग कैंसर है।
परेशानी वाली बात ये है कि वो पैसों की तंगी से भी जूझ रहे हैं और उनके पास इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं है। गौरतलब है कि इंडस्ट्री को लेकर मशहूर है कि जब भी उनके साथी किसी समस्या से जूझ रहे होते हैं तो कोई ना कोई मदद के लिए आगे आ ही जाता है।

अब भूपेश की मदद के लिए अभिनेता मनोज बाजपेयी, राजेश तैलंग और गजराज राव आगे आए हैं। जी हां भूपेश को इस समय इलाज के लिए करीब 25 लाख रूपए की जरूरत है और ये सितारे मिलकर उनके लिए पैसों का इंतजाम करने वाले हैं।
भूपेश का इलाज इस समय गुजरात स्थित अपोलो अस्पताल में चल रहा है। इस खबर के सामने आते ही ये तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इन सितारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इसके पहले भी कई ऐसे केस सामने आए हैं जिनमें परेशान अभिनेताओं की मदद सितारों के द्वारा की गई है। मनोज बाजपेयी इस समय द फैमिली मैन सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











