'सुशांत सिंह राजपूत मौत सीरीज' देख भड़के मनोज वाजपेयी- बस करो,बंद करो बेरहम लोग
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से पुलिस जांच के साथ मीडिया में भी इसे लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में हाल ही में एक रिपोर्ट पेश की गई। जिसे लेकर सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके कलाकार अमित साध और मनोज वाजपेयी ने दुख जाहिर किया है। इसे सरासर गलत बताया है।
जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। एक नामचीन फिल्म क्रिटिक ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर टूथ सीरीज चलाई। इस सीरीज में वह सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की कई वजह और मीडिया रिपोर्ट्स और नेपोटिज्म पर काफी चर्चा की।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस सीरीज की जानकारी भी दी थी और कहा था कि वह इस पर आगे बात करेंगे। इसी को लेकर काय पो छे में सुशांत के साथ काम कर चुके एक्टर अमित साध के साथ मनोज बाजपेयी ने क्रिटिक को सोशल मीडिया पर ही फटकार लगा दी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications