सत्याग्रह के लिए मनोज बाजपेयी ने क्यों की हां!
प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह को लेकर मनोज बाजपेयी का कहना है कि ये फिल्म उन्होंने इसलिए साइन की क्योंकि इस फिल्म में उनका किरदार सीरियस होने के साथ ही साथ थोड़ा कॉमेडी से भी भरा है। किरदार में मौजूद इन अलग अलग बातों की वजह से ही उन्हें लगा कि उन्हें ये फिल्म करनी चाहिए। लेकिन हां इसके बाद वो किसी भी तरह की राजनीती से जुडी़ भूमिका नहीं निभाएंगे ऐसा उन्होंने प्रकाश झा जी से कह दिया है। मनोज बाजपेयी ने ये भी कहा कि जब आप ये फिल्म देखेंगे तो आपको मेरे किरदार में कुछ राजनीतिज्ञों की झलक भी दिखाई देगी। लेकिन मैं अभी उनका नाम नहीं ले सकता।
आईएएनएस से बातचीत में मनोज ने कहा, "जब आपको कुछ चुनौतीपूर्ण मिले, आपको आगे बढ़ना और चुनौती को चुनना चाहिए। घृणा और हंसी के दो तत्वों ने मुझे यह फिल्म करने को मजबूर किया।" उन्होंने कहा, "यह एक अद्वितीय संयोजन है, लेकिन इसे तोड़ना मुश्किल था। यह बहुत कड़ी मेहनत का काम था, वहीं सेट पर बहुत मजा भी आया।" आगे उन्होंने कहा, "यह मेरे द्वारा अब तक किए गए काम से बहुत जुदा था। यह किरदार धूर्त और चालाक है।"
मनोज बाजपेयी से जब ये पूछा गया कि प्रकाश झा के अनुसार सत्याग्रह फिल्म किसी भी तरह से अन्ना हजारे पर बेस्ड नहीं है तो इसपर आप क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि अगर निर्देशक कह रहा है कि फिल्म अन्ना हजारे पर आधारित नहीं है तो नहीं है। हां लेकिन हर फिल्म कहीं ना कहीं से तो इँसपायर होती ही है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'पिंजर', 'वीर-जारा' और 'राजनीति' के जरिए अभिनय के लिए पिछले वर्षो में मनोज ने बहुत तारीफ पाई है। 30 अगस्त को रिलीज होने जा रही प्रकाश झा निर्देशित 'सत्याग्रह' में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल और अमृता राव संग अन्य कलाकार भी हैं। मनोज बाजपेयी


Click it and Unblock the Notifications
