दक्षिण की ओर चले मनोज बाजपेयी

इस फिल्म में काम करने में सबसे बड़ी समस्या भाषा को बोलने और समझने में आ रही है। उनकी इस समस्या का समाधान सेट पर मौजूद संवाद निर्देशक कर रहे है।
उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें लगातार भाषा संबंधी समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि वे थोड़ी बहुत तेलुगू समझते हैं।
मनोज ने कहा कि सेट पर लोगों ने उनकी काफी सहायता की। फिल्म में लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता पवन कल्याण भी हैं। फिल्म का निर्देशन एस.जे.सूर्या कर रहे हैं। मनोज इस फिल्म के अलावा एक और तेलुगू फिल्म 'हैप्पी' में भी अभिनय कर चुके हैं।
तेलुगू फिल्मों के अलावा मनोज इन दिनों अपनी आगामी हिंदी फिल्म 'जुगाड़' के प्रोमोशन में लगे हुए हैं। इसके अलावा वे प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' और संजय गुप्ता की 'एसिड फैक्ट्री' और 'ब्लेड' फिल्मों में भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications