Exclusive- मनोज बाजपेयी ने कहा शाहरुख से मेरा कोई कंपेरिसन नहीं!
बॉलीवुड में अपनी अलग तरह की और दर्शको में अपनी फिल्मों के जरिये एक नयी सोच पैदा करने वाली फिल्में देने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म सत्याग्रह जल्द ही थियेटरों में रिलीज होने वाली है। सत्याग्रह फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक बार फिर से एक पॉलिटीशियन का किरदार निभाया है। अपनी फिल्म सत्याग्रह के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी कहते हैं कि सत्याग्रह फिल्म में मेरा किरदार बहुत ही काइंयां है जो कि अपना फायदा सोचता है। मनोज बाजपेयी ने कहा कि सत्याग्रह में उनका किरादर सीरियस भी है तो साथ ही वो किरदार मजाकिया भी है। इसी वजह से उन्होंने ये फिल्म करने के लिए हां कहा था। लेकिन इसके बाद वो अब राजनीती से जुड़े कोई किरदार नहीं करना चाहेंगे।
मनोज बाजपेयी से जब वनइंडिया ने मसाला फिल्मों को लेकर उनके विचार जानने चाहे तो मनोज बाजपेयी ने कहा कि शाहरुख खान की एक स्टार पावर है। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान इनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है लोग इन्हें देखना चाहते हैं। शाहरुख खान जैसी मेरे फैन फॉलोइंग नहीं है ये मैं मानता हूं। रोहित शेट्टी की फिल्में एक फुल मसाला फिल्में होती हैं इन्हें लोग पसंद करते हैं। सिनेमाहॉल में जाते हैं देखते हैं और वापस आ जाते हैं। मेरी फिल्मों से लोगों को कुछ आशा होती है कि फिल्म में कुछ नया होगा। कुछ हटकर होगा। इसलिए मेरी फिल्मों की एक अलग ऑडीयंस है।
मनोज बाजपेयी ने ये भी कहा कि उनकी फिल्मों के ज्यादा बिजनेस ना करने के पीछे वजह ये है कि उनकी अधिकर फिल्में ए सर्टिफिकेट होती हैं। इस वजह से एक लिमिटेड ऑडियंस ही उनकी फिल्में देख पाती है।


Click it and Unblock the Notifications