आरक्षण में खास अंदाज में मनोज

आजकल फिल्म के प्रोमोज में मनोज को अमिताभ बच्चन से बेहद कडी प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाया जा रहा है। बिग बी इस फिल्म में एक कॉलेज के प्रींसिपल का किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मनोज का किरदार सुधीर सचदेवा नामक उस शख्स पर आधारित है, जिसकी देशभर में कोचिंग क्लासेज चलते हैं।
लेकिन मनोज इस बारे में कह रहे हैं कि मेरा किरदार सुधीर सचदेवा पर आधारित नहीं है। उन्होंने बताया कि सुधीर सचदेवा की जिंदगी के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को इस किरदार का आधार जरूर बनाया गया है। प्रकाश झा की इस फिल्म में शिक्षा के व्यवसायिकरण पर व्यापक रूप से नजर डाली गयी है। जिसमें सैफ और दीपिका मुख्य किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











