अमिताभ के लिए कुछ भी बन सकता हूं: मनोज बाजपेयी
इस शुक्रवार को पर्दे पर इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह रिलीज होने वाली है। मल्टीस्टार फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक सोशल सब्जेक्ट पर बनी फिल्म सत्याग्रह के प्रोमो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से जारी है, फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन,अर्जुन रामपाल, करीना कपूर, अमृता राव और मनोज बाजपई ने मुख्य भूमिका निभायी है।
एक प्रमोशनल इवेंट में बात करते हुए फिल्म के खलनायक मनोज बाजपेई ने कहा कि जब अमिताभ बच्चन किसी फिल्म में आपके सामने हों तो आपके सामने खलनायक बनकर ही उनका सामना करना होता है क्योंकि नायक के तौर पर आप अमित जी का मुकाबला नहीं कर सकते हैं और मैं तो कदापि नहीं लेकिन अमित जी के साथ काम करने का मौका भी मैं गंवा नहीं सकता हूं इसलिए मैंने सत्याग्रह की। वैसे भी मैं अमिताभ जी के लिए खलनायक क्या,कुछ भी बन सकता हूं।
गौरतलब है कि झा के फेवरट सितारों में से एक मनोज बाजपई ने इससे पहले झा की फिल्म राजनीति और आरक्षण में काम किया है जिसमें भी मनोज बाजपई का रोल निेगेटिव था तो वहीं अमिताभ के साथ भी मनोज की यह तीसरी फिल्म हैं, इससे पहले उन्होंने अमिताभ के साथ अक्स और आरक्षण में काम किया है। अमिताभ के साथ काम करने को मनोज बाजपेई अपना गौरव और सौभाग्य मानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
