माफिया बनेंगे मनोज वाजपेयी

वाजपेयी ने कहा, "निश्चित तौर पर कहानी में एक गैंग शामिल है। यह सत्या की तरह नहीं है क्योंकि वह मुंबई के गैंग की कहानी थी। यह झारखण्ड के धनबाद के कोयला माफिया की कहानी है। अभी मैंने फिल्म साइन नहीं की है लेकिन मौखित तौर पर सहमति दे दी है।"
मनोज को आज भी वर्ष 1998 में आई फिल्म 'सत्या' में भीखू म्हात्रे की भूमिका के लिए याद किया जाता है। यह फिल्म राम गोपाल वर्मा ने बनाई थी। यद्यपि उन्होंने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। लेकिन उन्होंने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वस्सीपुर' के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, "फिल्म के लिए मैंने डेढ़ माह में तीन किलोग्राम वजन घटाया है। मुझे दुबता-पतला दिखना है।"


Click it and Unblock the Notifications











