मनोज को तेलुगू फिल्मों में कम पैसा मिलने का अफसोस

मनोज ने कहा, "मैंने तीन-चार तेलुगू फिल्मों में काम किया है। उनमें से कुछ आंध्र प्रदेश में सफल रही हैं और ये फिल्में वहां अपनी जगह बना सकी हैं लेकिन इन फिल्मों के लिए मुझे जितनी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है उसकी तुलना में मुझे वहां बहुत कम पैसा मिलता है।"
उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि मैं बस तेलुगू के उन संवादों को बोल देता हूं। मैं उन्हें याद करता हूं और उन्हें बोलने के लिए बार-बार अभ्यास करता हूं। यह बहुत थका देने वाला काम होता है। उन्हें यह समझना चाहिए।" मनोज की अंतिम तेलुगू फिल्म 'कोमारम पुलि' थी।


Click it and Unblock the Notifications











