Manoj Bajapyee का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, होने लगी ऐसी हरकत की पोस्ट करते हुए किया सचेत!

अक्सर देखा जाता है कि सितारों का या किसी भी मशहूर इंसान का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया जाता है जो कि काफी परेशान करने वाला होता है। इस वक्त ऐसी ही एक खबर अभिनेता मनोज बाजपेयी की तरफ से आ रही है। पता चला है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है जिसके बाद से वो काफी परेशान हैं। जैसे ही ये बात मनोज बाजपेयी को पता चली थी उन्होने कहा कि कोई भी फैन उनके इंटरेक्शन करने से बचे।
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्विटर अकाउंट हैक होने वाली बात को साझा करने के लिए अपना दूसरा सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम का सहारा लिया था। उन्होने एक स्टोरी पोस्ट की थी जिसमें लिखा था,
''मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। कृपया आज मेरी प्रोफाइल से आने वाली किसी भी चीज से तब तक न जुडे़ं, जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है। इस बारे में काम हो रहा है, जैसे ही समस्या का समाधान हो जाएगा, आपको सूचित कर दिया जाएगा।''
अभिनेता का अकाउंट हैक होने के बाद कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जोकि आपको पसंद नहीं आने वाला है। इस दौरान कई तरह की असामान्य गतिविधियां देखने को मिली थीं और नए पुराने पोस्ट एक साथ सामने आ रहे थे।
हालांकि उनका अकाउंट सही होने में कितना समय लगेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। मनोज बाजपेयी कुछ समय पहले एयरपोर्ट पर परिवार के साथ नजर आए थे और उनको हॉलीडे पर जाते हुए देखा गया था। काफी कम देखा जाता है कि वो अपने परिवार के साथ देश से बाहर छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












