'जेल से पहले निराश था'

मनोज ने कहा, "कंधे में चोट की वजह से मैं ढाई साल तक फिल्मी दुनिया से कटा रहा, जिससे मैं निराश हो गया था। "
फिल्मकार मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म 'जेल' में नजर आने वाले मनोज ने कहा कि कंधे में चोट की वजह से वह खुद से ही निराश हो गए थे।
मनोज ने बॉलीवुड को 'सत्या', 'पिंजर' और 'शूल' जैसी बेहतरीन फिल्में दी है। मनोज ने कहा पिछले ढाई साल के अनुभवों को उन्होंने फिल्म 'जेल' में उतारने की कोशिश की है।
दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुके मनोज ने कहा, "मैंने दर्द भरी जिंदगी गुजारी है। कुछ ऐसा ही जेल का किरदार है। जब मुझे इस फिल्म की पेशकश मिली तो मैंने योग शुरू किया।"
फिल्म 'जेल' में मनोज के साथ अभिनेता नील नितिन मुकेश भी नजर आएंगे। 'जेल' के बाद मनोज की अगली फिल्म 'राजनीति' होगी।


Click it and Unblock the Notifications