''सलमान खान मेरी फिल्म से जुड़े.. इससे बड़ी बात क्या हो सकती है..''
प्रियंका चोपड़ा की कज़िन मनारा ने खुशी जताई है कि सलमान खान उनकी तेलुगु फिल्म की रीमेक पर काम करने वाले हैं। यहां जानें पूरी खबर।
प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा ने साल 2014 में फिल्म 'ज़िद' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई और मनारा ने साउथ फिल्मों की ओर रूख कर लिया।
मनारा फिलहाल अपनी तीसरी फिल्म Rogue के रिलीज के लिए तैयार हैं और इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें, रिपोर्ट्स के अनुसार, मनारा की इस फिल्म की रीमेक राइट्स सलमान खान पहले ही ले चुके हैं। लिहाजा, जब मनारा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुशी जताई।
[जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने की.. सलमान खान की बेइज्ज़ती.. सबके सामने!]

मनारा ने कहा- मैं इस शानदार फिल्म का हिस्सा बनकर खुद को खुशकिस्मत महसूस करती हूं। इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर सलमान खान ले जाएंगे.. बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार.. इससे बड़ी बार और क्या हो सकती है।
हम्म.. तो सलमान फैंस के लिए खुशखबरी है कि इस फिल्म के रीमेक पर सलमान जल्द ही काम करने वाले हैं। बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications











