Watch- मन्नारा चोपड़ा ने छुड़ा दिए सबके छक्के, अतरंगी लुक.. हाथ में चाय की केतली लेकर रैंप पर पहुंची हसीना

मन्नारा चोपड़ा आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन बहन है। मन्नारा चोपड़ा ने पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की। सोशल मीडिया पर भी वह काफी छाने लगी।
मन्नारा चोपड़ा के आए दिन कोई ना कोई वीडियो या फोटो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। यहां तक की बिग बॉस 17 से निकलने के बाद भी उनके कई सारे म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हो चुके हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह काफी खूबसूरत लुक में नजर आ रही है।
मन्नारा चोपड़ा के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मल्टी कलर ड्रेस में नजर आ रही है और उन्होंने अपने सिर पर भी काफ्तान टाइप बांधा हुआ है। ड्रामा क्वीन मन्नारा चोपड़ा का यह लोक लोगों द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और हर कोई उनकी इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहा है।
हालांकि आपको बता दें कि मन्नारा चोपड़ा इस वीडियो में अपने लुक से ज्यादा अपने हाथ में पकड़ी हुई केतली के चलते ज्यादा सुर्खियों में आ गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने पर्स की तरह इस केतली को पकड़ा हुआ है। इसके बाद हर किसी की नजर उनसे ज्यादा उनके इस केतली पर जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
