पापा की मौत ने Mannara Chopra को दिया गहरा सदमा, पिता की अर्थी को कंधा देने की करने लगीं जिद

Mannara Chopra Father Death: मनारा चोपड़ा, जो कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन हैं, उनके पिता रमण राय हांडा का 16 जून 2025 को निधन हो गया। वह 72 साल के थे। मुंबई में बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मनारा अपनी बहन मिताली हांडा और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ बेहद इमोशनल नजर आईं।
भावुक हुईं मनारा और मिताली
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मनारा और मिताली को सफेद कपड़ों में एक-दूसरे का हाथ थामे हुए रोते देखा गया। एक और वीडियो में देखा गया कि मनारा अपने पिता के पार्थिव शरीर को कंधा देने की जिद कर रही थीं और उन्होंने पुरुष सदस्यों के साथ मिलकर अपने पिता की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।
आधिकारिक स्टेटमेंट में जताया दुख
मनारा ने अपने पिता के निधन की जानकारी साझा करते हुए एक आधिकारिक बयान में लिखा- "गहरे दुख और शोक के साथ आपको बताया जाता है कि हमारे प्यारे पिता 16/06/2025 को स्वर्ग सिधार गए। वे हमारे परिवार की ताकत थे।"
कौन थे रमण राय हांडा?
रमण राय हांडा पेशे से वकील थे और दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की बुआ हैं। वे मनारा और मिताली के पिता थे।
प्रियंका चोपड़ा और उनके भाई ने सोशल मीडिया पर जताया शोक
प्रियंका चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शोक व्यक्त किया। प्रियंका ने लिखा- "आप हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। रेस्ट ईजी रमण अंकल (फूफाजी)। ओम शांति।" वहीं सिद्धार्थ ने मनारा का बयान शेयर करते हुए लिखा- "मिस यू रमण अंकल"।


Click it and Unblock the Notifications











