पिता की अर्थी को देखकर Mannara Chopra ने खोए अपने होश, रिश्तेदारों ने संभाला वरना...

Mannara Chopra

Mannara Chopra Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून 2025 को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। वे दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे और प्रियंका चोपड़ा व परिणीति चोपड़ा की बुआ कामिनी चोपड़ा हांडा के पति थे।

पिता की अर्थी को दिया कंधा

उनके निधन की खबर से चोपड़ा और हांडा परिवार में शोक की लहर है। रमण राय हांडा का अंतिम संस्कार मुंबई में 17 जून को हुआ, जहां मनारा चोपड़ा अपनी बहन मिताली और मां के साथ मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, मनारा अपने पिता के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए नजर आईं और बेहद भावुक हो गईं।

बेहोश होने वाली थीं मनारा

एक क्लिप में देखा गया कि वह फूट-फूटकर रो रही थीं, हाथ जोड़कर अपने पिता से विदाई ले रही थीं। तभी वो रोते-रोते बेहोश होने वाली थीं और एक रिश्तेदार ने उन्हें थाम लिया। इसके बाद वो अपनी बहन मिताली से लिपट गईं।

बहनों ने एक-दूसरे और मां को संभाला

इस मुश्किल वक्त में मनारा और मिताली एक-दूसरे का सहारा बनी हुई हैं। दोनों बहनों ने अपनी मां को भी थामे रखा, जो पति के जाने से बुरी तरह टूट गई हैं। परिवार ने 16 जून को रमण राय हांडा की मृत्यु पर एक ऑफिशियल बयान में लिखा: "गहरे शोक और दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे प्यारे पिता अब हमारे बीच नहीं रहे। 16/06/2025 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे हमारे परिवार की रीढ़ थे।"

प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा ने भी जताया दुख

मनारा की फुफेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में रमण राय हांडा को याद करते हुए लिखा- "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। शांति से विश्राम करें रमण अंकल (फूफाजी)। ओम् शांति।" वहीं उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने मनारा के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- "आपकी बहुत याद आएगी रमण अंकल।"

More from Filmibeat

Read more about: mannara chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X