Mannara Chopra Father Death: मन्नारा चोपड़ा के पापा का निधन, रोती-बिलखती एयरपोर्ट पर दिखी हसीना

Mannara Chopra Father Passes Away: एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 16 जून को मन्नारा के पिता का निधन हो गया है। मन्नारा ने इस दुखद खबर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। एक्ट्रेस के पिता रमन राय हांडा की मौत 72 साल की उम्र में हुई है। मन्नारा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है इसके साथ ही उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया है।
आनन फानन में एयरपोर्ट पर निकली मन्नारा को पैपराजी ने स्पॉट किया गया। इस दौरान वो काफी परेशान और इमोशनल नजर आईं। मन्नारा चोपड़ा अपने पिता की मौत के दौरान मुंबई से बाहर थीं। जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली वो मुंबई वापस लौटीं और इसी दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर बहन मिताली हांडा के साथ स्पॉट किया गया।
मन्नारा चोपड़ा ग्रीन शर्ट और ब्लू डेनिम में दिखीं। एक्ट्रेस काफी परेशान और रोती हुई नजर आईं। उन्हें लगेजल कैरी करते हुए देखा जा सकता है, वो फोन पर बात करते हुए भी वीडियो में नजर आ रही हैं, जिसमें काफी घबराई दिख रहे हैं। उन्हें इस हाल में देख उनके फैंस भी परेशान हो गए और उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।
मन्नारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आधिकारिक बयान साझा किया, जिसमें लिखा था, 'बहुत दुख और शोक के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए। वह हमारे परिवार के लिए ताकत का स्तंभ थे।' रमन राय हांडा के परिवार में उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा और बेटियां मन्नारा और मिताली हैं। उनका अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई के अंधेरी वेस्ट के अंबोली स्थित श्मशान घाट पर होगा।
रमन हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील के रूप में काम करते थे। उनकी शादी प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की बुआ कामिनी चोपड़ा से हुई थी। परिवार अक्सर त्यौहारों, जन्मदिनों और महत्वपूर्ण अवसरों पर एक साथ आते थे। बता दें, मन्नारा को फेम 'बिग बॉस' से मिला। वो कई और टीवी शोज और साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











