Mannara Chopra ने 'आज की रात' गाने पर किया डांस, वीडियो देख लोग बोले- पूरा खराब कर दिया...

Mannara Chopra Dance Video: बिग बॉस 17 में नजर आ चुकी मन्नारा चोपड़ा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपनी खूबसूरती को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर है। मन्नारा चोपड़ा को उनके अंदाज की वजह से भी काफी पसंद किया जाता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें वह तमन्ना भाटिया के गाने आज की रात पर जोरदार ठुमके लगाती हुई नजर आई। हालांकि मन्नारा चोपड़ा का यह वीडियो कहां का है इस बात का कोई भी खुलासा नहीं हो पाया है।
लेकिन इस दौरान मन्नारा चोपड़ा ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है और वह स्टेज पर डांस कर रही है। मन्नारा चोपड़ा इस दौरान तमन्ना भाटिया के स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनसे हो नहीं पा रहा है। अब इसी के चलते उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। काफी सारे लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।
मन्नारा चोपड़ा के इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए नजर आए और काफी सारे लोगों ने कहा कि ये डांस नहीं कर सकती है। काफी सारे लोगों का यह भी कहना है कि मन्नारा चोपड़ा सिर्फ ओवर एक्ट और ओवर एक्सप्रेशन दे रही है। हालांकि कुछ मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में भी उतरे और उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ भी की।


Click it and Unblock the Notifications











