महान गायक मन्ना डे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
फिल्नी दुनिया के महान फनकारों में से एक मन्ना डे की हालत बेहद खराब है, उन्हें बैंगलोर के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी हालत गंभीर जरूर है लेकिन स्थिर बनी हुई है। उन्हें सीने के संक्रमण की बीमारी है , जिसके कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
पिछले महीने ही अपने जीवन के 95 साल पूरे करने वाले मन्ना डे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं, उनका इलाज बैंगलोर में ही हो रहा है। मन्ना डे इन दिनों अपनी बेटी के साथ बैंगलोर में ही रह रहे हैं।

पिछले महीने ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी मन्ना डे से बेंगलुरू में उनकी बेटी के आवास पर मिली थीं। उन्होंने उनको 'विशेष महा-संगीत समान' से सम्मानित किया था। हिंदी और बंगाली समेत कई भाषाओं में 3500 से भी ज्यादा गाना गाने वाले गायक मन्ना डे को 2007 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।
उनके गाये गाने जिनमें आनंद फिल्म का जिंदगी कैसी है पहेली....लागा चुनरी में दाग... इक चतुर नार...और ओ मेरी जोहराजवी... आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं। पिछले महीने मन्ना डे के जन्मदिन पर ममता बैनर्जी ने कहा था कि मन्ना डे की आवाज में जादू है जो हर किसी में नहीं होता। संगीत का यह महान उपासक जल्द से जल्द ठीक हो। इस बात की कामना वनइंडिया परिवार भी करता है।


Click it and Unblock the Notifications