क्या 'पीपली लाइव' से प्रभावित होंगे प्रधानमंत्री?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार को आमिर खान द्वारा निर्मित बहुचर्चित फिल्म 'पीपली लाइव' का एक विशेष प्रदर्शन देखेंगे। पीएम कार्यालय के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आमिर खान भी फिल्म के प्रदर्शन के लिए सात रेस कोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद रहेंगे।
फिल्म को देखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। इस फिल्म में किसानों के आत्महत्या के मुद्दे को व्यंग्यात्मक अंदाज
में पेश किया गया है। अब देखना यह है कि पीपली लाइव देख कर प्रधानमंत्री कितने प्रभावित होते हैं। इस फिल्म को देखने के बाद सरकार को किसानों के दद का अहसास होता है या नहीं।
आमिर खान ने इसके पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के लिए भी इसी तरह के विशेष प्रदर्शन का आयोज किया था।
अनुषा रिजवी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताह में ही भारत में 24 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जबकि फिल्म लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनी है।


Click it and Unblock the Notifications