मनमर्जियां: रिलीज से पहले स्वर्ण मंदिर पहुंचे अभिषेक बच्चन, देखें मंदिर की तस्वीरें
Recommended Video

फिल्म मनमर्जियां को लेकर चर्चा में चल रहे अभिनेता अभिषेक बच्चन इस समय स्वर्ण मंदिर अमृतसर में माथा टेकने पहुंचने है। यहां से उनकी कई फोटो वायरल हो रही है जोकि उनके फैंस शेयर कर रहे है। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट 7 सितंबर फाइनल हुई है और इसी चलते वो वहां दुआ मांगने पहुंचे है। फिल्म में तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विकी कौशल मुख्य किरदारों में हैं।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और कोई शक नहीं कि यह ट्रेलर शानदार है। ट्रेलर से ही साफ है कि फिल्म में लव ट्रैंगल पर आधारित है। तीनों स्टार अपने अपने किरदार में जबरदस्त फिट बैठ रहे हैं।

फिल्म को प्रोड्यूस किया है आनंद एल राय ने। खास बात है कि इस फिल्म के साथ अभिषेक बच्चन लंबे समय के बाद फिल्मों में दिख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि उनका किरदार काफी है।
वहीं, तापसी और विकी कौशल की कैमिस्ट्री जबरदस्त दिख रही है। फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप इस साल मुक्काबाज़ जैसी दमदार फिल्म दे चुके हैं।
लिहाजा, कहीं ना कहीं मनमर्जियां के ट्रेलर से भी अब फिल्म को लेकर काफी बेसब्री बढ़ चुकी है। डॉयलोग्स के मामले में भी फिल्म काफी जबरदस्त लग रही है।
पहले इस फिल्म की टक्कर फिल्म स्त्री से होने वाली थी और इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली है। फिलहाल अब स्त्री की रिलीज डेट बदल दी गई है और वो 31 अगस्त को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












