मनमर्जियां से अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू, विकी कौशल की पहली झलक- सुपरहिट!
Recommended Video

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म मनमर्जियां का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता है आनंद एल राय। अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल स्टारर इस फिल्म की पहली झलक काफी शानदार और जिंदादिल लग रही है।
खास कर फिल्म की कास्ट इतनी नई है कि फैंस की बेसब्री बढ़ चुकी है। जहां अभिषेक 2 सालों के बाद बड़ी स्क्रीन पर दिखेंगे। वहीं, विकी कौशल और तापसी अपनी दमदार फिल्मों से तारीफें बटोर चुके हैं। इन्हें साथ देखना दिलचस्प होगा।

साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। अनुराग कश्यप की यह फिल्म 7 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। बता दें, इसी दिन जेपी दत्ता की 'पलटन' और सुशांत सिंह राजपूत- जैकलीन की एक्शन फिल्म 'ड्राइव' भी रिलीज हो रही है।
खास बात है कि अभिषेक बच्चन ने जेपी दत्ता की पलटन रिजेक्ट करके मनमर्जियां साइन की थीं। वहीं, विकी कौशल- तापसी पन्नू के पहले फिल्म में आयुष्मान- भूमि पेडनेकर की जोड़ी थी। लेकिन सब फेर-बदल के बाद.. आखिरकार फिल्म की कास्ट फाइनल हो गई।


Click it and Unblock the Notifications
