मनमर्जियां को लेकर भड़के यूजर ने अभिषेक को दे डाली वड़ा पाव बेचने की सलाह, ये मिला जवाब
हाल ही में रिलीज हुई अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म मनमर्जियां बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है और फिल्मो को लेकर लोग बात कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है एक ट्विटर यूजर ने अभिषेक बच्चन से कहा कि उनको एक्टिंग छोड़कर एक वड़ा पाव बेचना शुरु कर दिना चाहिए क्योंकि वो इतने बड़ा लीजेंड है कि एक अच्छी फिल्म को भी फ्लॉप करवाने की काबिलियत रखते है। इसके अलावा उस यूजर ने नेपोटिज्म को भी टारगेट करते हुए कहा कि स्त्री को देखो यहां पर सिर्फ टैलेंट चलता है।
इस बारे में अभिषेक बच्चन ने कई जवाब भी दिए और कहा कि आपको पहले सारे फैक्ट्स और फिगर्स चेक करने चाहिए उसके बाद कोई ऐसी बात बोलनी चाहिए और फिल्म की इकोऩमिक्स के बारे में जान लेना चाहिए जिससे आप शर्मिंदा होने से बच जाएं।

अभिषेक बच्चन ने ये भी कहा कि आपकी वड़ा पाव वाली बात से सभी वो लोग इसका काम करते है वो संतुष्ट जरूर हो जाएंगे कि ये एक सम्माजनक काम है।
अभिषेक बच्चन ने ये भी कहा कि वो अपना सौ प्रतिशत दे रहे है और पूरी लगन से काम कर रहें है। इस वाक युद्ध यहां पर समाप्त नही हुआ क्योंकि यूजर ने बताया कि शर्मिंदा हमें नहीं बल्कि आपको होना चाहिए क्योंकि आपने लगातार 16 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी है।
आप एक बेहतर इंसान हो सकते हैं लेकिन एक बहुत बुरे अभिनेता है। फिलहाल आप देखिए इन दोनो के बीच हुई इस बहस के ट्वीट्स।


Click it and Unblock the Notifications











