'बॉलीवुड स्टार्स के ड्रग्स कनेक्शन की जांच हो'- अकाली दल के नेता ने प्रधानमंत्री लिखी को चिट्ठी
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब ड्रग्स एंगल के जुड़ने से मामला और भी उलझ गया है। रिया चक्रवर्ती की कुछ वॉट्सऐप चैट सामने आई हैं, जिनमें ड्रग्स की बातें की जा रही हैं। इसके बाद एक बार फिर बॉलीवुड और ड्रग्स को जोड़कर देखा जाने लगा है। इधर अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बॉलीवुड स्टार्स के ड्रग्स कनेक्शन की जांच की मांग की है। उन्होंने इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने पीएम से मामले की जांच ड्रग कंट्रोल ब्यूरो से कराने की मांग की है। सिरसा ने ये भी दावा किया है कि उन्होंने पिछले साल महाराष्ट्र सरकार को खत लिखा था। उन्होंने फिल्म स्टार्स के ड्रग कनेक्शन में जांच की मांग की थी।

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज छठा दिन है। और अब इस मामले में ड्रग्स एंगल की जांच की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने रिया के वॉट्सऐप से डिलीट की गई चैट सीबीआई के साथ-साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को भी सौंपी है।
रिया चक्रवर्ती ने डिलीट कराया था 8 हार्ड डिस्क का डाटा- CBI के सामने सिद्धार्थ पिठानी का बड़ा खुलासा


Click it and Unblock the Notifications