..................... Manjari nominated for Stardust Awards | स्‍टारडस्‍ट पुरस्‍कार में नामित हुयी मंजरी - Hindi Filmibeat

स्‍टारडस्‍ट पुरस्‍कार में नामित हुयी मंजरी

By Staff

Manjari Phadnis
फिल्‍म जाने तु या जाने ना में इमरान की प्रेमिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मंजरी फडनीस को स्‍टारडस्‍ट पुरस्‍कार के लिए नामित किया गया है। उन्‍हें महिला सूची में बेहतरीन अभिनय के लिए नामित किय गया है।

अभिनेत्री मंजरी फडनीस की फिल्‍म 'रोक सको तो रोक लो' और 'मुम्‍बई सालसा' के बाद यह तीसरी फिल्‍म थी। इस फिल्‍म में मंजरी की भूमिका एक ऐसे लड़की की है जिसके माता पिता हमेशा आपस में लड़ते रहते है लेकिन उसकी वजह से साथ रहते है। वो बचपन से हर चीज को कल्‍पना के धरातल पर देखने की कोशिश करती है।

पुरस्‍कार में नामित किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए मंजरी ने कहा, '' मैं बहुत खुश हूं, हालांकि फिल्‍म के शुरू होने और पूरी होने मे काफी समय लग गया लेकिन फिल्‍म के हिट होने से सभी को फायदा पहुंचा है। मैं पुरस्‍कार के अंतिम निर्णय का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं जो कि एक महीने बाद घोषित किया जाएगा।''

इस श्रेणी के पुरस्‍कारों के नामांकन में रॉक आन से शहाना गोस्‍वामी, फैशन के लिए मुग्‍धा गोडसे, किडनैप के लिए विद्या मालबडे और भ्रम के लिए शीतल मेनन के नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X