VIDEO: 'पहले सिर पर लोहे का रॉड मारा और फिर बेसमेंट में भगा भगा ली जान' एक्ट्रेस का फटा कलेजा
Manjari Fadnnis Crying Video: एक्ट्रेस और सिंगर मंजरी फडणीस ने अपना एक फूटफूटकर रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मेजरी रोते हुए बेहाल दिखाई दे रही हैं। मंजरी की ऐसी हालत उनकी दिल के करीबी की दर्दनाक मौत के कारण हुई है।

बेरहमी से उतारा मौत के घाट
दरअसल, मंजरी की बिल्डिंग में रहने वाले एक डॉगी को किसी ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। इसी को लेकर उन्होंने अपना ये वीडियो शेयर किया है। मंजरी फडणीस के घर में इस वक्त मातम का माहौल है। ये डॉगी पिछले 6-7 सालों से परिवार का हिस्सा था। वीडियो में ही मंजरी ने अपना ये वीडियो शेयर करने का कारण भी बताया है।
डॉगी को खोजने की हर मुमकिन कोशिश
इस वीडियो में मंजरी रोते हुए कह रही हैं, 'मैं ये वीडियो शायद कभी नहीं बनाती लेकिन ये बहुत जरूरी है। हमारे पास एक डॉग था जिसका नाम माइकी था। वो 2019-20 से हमारे सोसायटी का हिस्सा था। वो बहुत प्यारा डॉग था। वो अचानक गायब हो गया और हम सभी ने उन्हें बहुत ढूंढा। हमने पोस्टर्स लगवाए, हमें पागलों की तरह उसे खोजते रहे। हमने सभी गार्ड्स से बात की, सबसे बात की। हम जानना चाहते थे कि हुआ क्या, वो कहां चला गया।'
बेसमेंट एरिया में डॉगी पर हमला
मंजरी आगे कहती हैं, 'फाइनली आज इधर रहने वाले किसी ने स्वीकार किया है कि जो उन लोगों को जानते हैं जिन्होंने उसके साथ गलत किया। उन्होंने हमें बताया कि माइकी हमारी बिल्डिंग के बेसमेंट एरिया में शांति से सो रहा था और उसने उसके सिर के ऊपर किसी बड़े डंडे या लोहे के रॉड से मारा। वो उसे बी1 और लॉबी एरिया में भगा-भगाकर मारता रहा। उसने उसे बहुत मारा। उसके सिर से ब्लीडिंग होने लगा और उसे उल्टियां भी होने लगी। वो अधमरा से हो गया था, उसने उसे एक बोरी में बंद कर दिया और उसने उसे खाड़ी एरिया में फेंक दिया, जो पीछे है।'
सुप्रीम कोर्ट से की मांग
रोते-रोते मंजरी बोलीं, 'समझिए उसमें आधी जान थी, वो पता नहीं सर्वाइव भी कर पाया होगा कि नहीं। हमने उसकी बॉडी सर्च की।' उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से ऐसे क्रिमिनल माइंडेड लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की डिमांड की। उन्होंने कहा, 'कम्युनिटी डॉग्स को प्यार और केयर की जरूरत होती है। वो लंबे बालों वाला डॉग था, हम उसको घर लाते, नहलाते, बालों को डीटैंगल करते, ग्रूम करते, वो बहुत खुश रहता था, वो घर में गोल-गोल घूमता रहता था। वो चला गया।'
मंजरी की गुजारिश
मंजरी ने इस दर्द भरे वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'हमारे माइकी की बेरहमी से हत्या कर दी गई और हम उसके लिए लड़ेंगे। ऐसा किसी भी डॉग के साथ, किसी भी समाज में, कभी नहीं होना चाहिए! लोगों को जानवरों को चोट पहुंचाने से डरना चाहिए! हमें जानवरों के साथ क्रूरता के खिलाफ सख्त कानूनों की ज़रूरत है।' आगे उन्होंने उन सबको शुक्रिया कहा है जिन्होंने इस लड़ाई को लड़ने में उनकी मदद की है।


Click it and Unblock the Notifications