हीरा मंडी में नजर आएंगी मनीषा कोईराला, संजय लीला भंसाली के साथ 25 साल बाद मिलाया हाथ!
अभिनेत्री मनीषा कोईराला काफी लंबे समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन इस वक्त एक वेब सीरीज को लेकर उनका नाम सामने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपकमिंग शानदार वेब सीरीज हीरा मंडी की, जिसके लिए मनीषा कोईराला को अप्रोच किया गया है। हां, इस सीरीज को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं। सीरीज को लेकर काम काफी समय से चालू है।
ये एक शानदार वेब सीरीज होने वाली है और ऐसा कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली एक दमदार सीरीज के लिए आगे आए हैं। रिपोर्ट्स हैं कि इस वक्त संजय लीला भंसाली लगातार इस वेब सीरीज के लिए कास्टिंग कर रहे हैं।

मनीषा कोईराला ने इस सीरीज के लिए हां कह दिया है और वो 25 साल के बाद संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगी। इसके पहले फिल्म खामोशी में वो संजय लीला भंसाली के साथ नजर आईं थीं।

हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा
खबरें हैं कि हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा को इस सीरीज के लिए पहले साइन कर लिया गया है। इस सीरीज की कहानी की बात करें तो ये काफी अलग साबित होगी जो कि आज़ादी से पहले के भारत में लाहौर के एक जिले हीरामंडी की छिपी हुई सांस्कृतिक वास्तविकता, दरबारियों की कहानियों का पता लगाएगी।

ट्रेडमार्क
इसमें भंसाली की फिल्म के सभी ट्रेडमार्क भी होंगे। वर्कफ्रंट पर संजय लीला भंसाली इस वक्त आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग लंबे समय से जारी है लेकिन फिल्म कोरोना काल के कारण रिलीज नहीं हो पा रही है।

एक्ट्रेस मुमताज को अप्रोच किया था
ये फिल्म भी एक रियल लाइफ किरदार पर आधारित है जो कि शानदान होने वाली है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इस सीरीज के लिए संजय लीला भंसाली ने वेटरन एक्ट्रेस मुमताज को अप्रोच किया था लेकिन उन्होने फैमिली कारण की वजह से प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था।

कई पार्ट में रिलीज
संजय लीला भंसाली इस सीरीज को काफी अलग तरह से बनाना चाहते हैं और ये कई पार्ट में रिलीज भी की जाने वाली है।

गंगूबाई काठियावाड़ी
फिलहाल उनका पूरा फोकस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पर है जिसका शानदार टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











