..................... Manisha Koirala was seen praising Sanjay Leela Bhansali after working together after a long time - Hindi Filmibeat

Manisha Koirala: लंबे समय बाद साथ में काम करने के बाद संजय लीला भंसाली की तारीफ करती नजर आई मनीषा

Manisha Koirala

Manisha Koirala: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं। इस सीरीज में संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी कई एक्ट्रेस के साथ काम कर रहे हैं। इस सीरीज में मनीषा कोइराला भी नजर आएंगी। मनीषा ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने पर उनको लेकर प्रतिक्रिया दी और उनकी तारीफ की है।

बॉलीवुड फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की गिनती बी-टाउन के दिग्गज फिल्म मेकर्स में की जाती है। निर्देशक इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर लाइमलाइट में हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस डायरेक्टर की आने वाली सीरीज हीरामंडी में मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। मनीषा एक लंबे अरसे बाद भंसाली के साथ काम करने वाली हैं। मनीषा का कहना है कि, संजय उन निर्देशकों में से एक हैं, जिनकी महिला उन्मुख कहानियां बॉक्स ऑफिस हिट के रूप में उभरती हैं।

इसके बारे में बाद करते हुए उन्होंने बताया, संजय के साथ मैंने 'खामोशी' में काम किया था और उसके बाद एक लंबा अंतराल, लेकिन हम संपर्क में रहे। हमारे बीच में हमेशा से अच्छी बॉन्डिग रही है।

अभिनेत्री ने आगे कहा कि, मेरे मन में हमेशा से भंसाली के लिए सम्मान रहा है। क्योंकि उनकी फिल्में लीग से हटकर होती हैं और अपने कुशल निर्देशन से वह इन फिल्मों में जान डाल देते हैं।

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज 'हीरामंडी' में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा,अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख मुख्य रुप से नजर आने वाले हैं। 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक 18 फरवरी 2023 को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X