शराब, सिगरेट और अकेलेपन ने मनीषा को किया बीमार
नंबे की दशक की बेहद सुंदर और सेक्सी बाला मनीषा कोईराला को मात्र 42 साल में ही कैंसर से पीड़ित होना पड़ा है। वो अपने इलाज के लिए यूएस के लिए रवाना हो गयी है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि पर्दे की मस्त और बिंदास बाला की रीयल लाईफ में ऐसा क्या हुआ जो उन्हें इतनी गंभीर बीमारी की चपेट मे आना पड़ा।
भरे-पूरे रईस राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेपाली सुंदरी मनीषा कोईराला ने एक से बढ़कर हिट फिल्में की है उनकी गिनती नंबर वन की अभिनेत्रियों में होती है लेकिन जितना रील लाईफ में वो आगे बढ़ती गयीं उतनी ही रियल लाईफ में वो अकेलेपन औऱ उपेक्षाओं की शिकार होती गयीं। उनके जानकार बताते हैं कि मनीषा बेहद ही सीधी-सादी सी लड़की है इसलिए वो हर किसी पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेती है जो कि उनके अकेलेपन का सबसे बडा कारण है। इस चक्कर में उनका एक नहीं बल्कि कई बार दिल टूटा है जिसके कारण वो सिगरेट और शराब के बेहद करीब होती गयीं।
साल 2010 में सम्राट दहल से फेसबुक पर ही मुहब्बत का सिलसिला शुरू करने वाली मनीषा ने उन्हें अपना जीवनसाथी तो बनाया लेकिन यह साथ बहुत लंबा नहीं चला और साल 2012 में तलाक में तब्दील हो गया जिसकी वजह से मनीषा पिछले दिनों काफी अपसेट रहीं। एक-दो जगह उन्हें पार्टियों में भी शराब में बुत पाया गया जिसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें चार-पांच लोग उठा कर घर ले गये।


Click it and Unblock the Notifications












