देखें तस्वीरों में- कैंसर और सेलिब्रिटीज
कैंसर एक ऐसा रोग है जो हर वर्ष ना जाने कितने लोगों की जान लेता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलिब्रिटिज इस जानलेवा रोग के शिकार हो चुके हैं लेकिन इन सेलिब्रिटीज में से कई ने इस जानलेवा रोग को हराकर खुद को जिंदगी का एक और तोहफा दिया। अब हाल ही में बॉलीवुड की नैसर्गिकी सुंदरता की धनी अदाकार मनीषा कोईराला को भी कैंसर होने की खबर सुर्खियों में है। तीन दिनों पहले ही मनीषा को बेहोशी की अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था दूसरे दिन उन्हें अस्पताल से छु्ट्टी मिल गयी और अब खबर है कि मनीषा यूनाइटेड स्टेट्स अपना इलाज कराने के लिए गयी हैं।
हालांकि मनीषा कोइराला की बीमारी को लेकर अभी तक किसी ने भी कुछ सार्वजनिक नहीं किया है। मुंबई के जसलोक अस्पताल में जहां मनीषा को भर्ती किया गया था वहां के प्रवक्ता ने कहा कि मनीषा ने अपनी बीमारी से जुड़ी किसी भी खबर को सार्वजनिक ना करने की गुजारिश की है इसलिए वो इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते। दूसरी तरफ मनीषा की भाभी ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा ये हमारा व्यक्तिगत मामला है और इस बारे में हम कुछ भी नहीं कह सकते।
कल ही ये खबर आई की मनीषा अपने इलाज के लिए यूएस रवाना हो गयी हैं लेकिन अभी तक किस अस्तपाल में उनका इलाज होगा ये तय नहीं हुआ है। मनीषा से पहले भी कई जाने माने सेलिब्रिटीज कैंसर रोग से लड़ चुके हैं और उनमें से अधिकतर इस लड़ाई में जीत भी चुके हैं। अगर मनीषा को भी ये बीमारी है तो हम पूरी उम्मीद करते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और इस खूबसूरत जिंदगी को स्वस्थ्य तरीके से गुज़ारें। आइये दिखाते हैं आपको किन किन सेलिब्रिटीज ने अभी तक इस जानलेवा बीमारी से जंग लड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications











