इस रीमेक में कार्तिक आर्यन की मां बनने जा रही हैं मनीषा कोईराला, तबू को किया रिप्लेस
सारी निगेटिव पब्लिसिटी के बीच कार्तिक आर्यन अपने काम के ज़रिए सकारात्मकता फैला रहे हैं। उन्होंने तेलुगू फिल्म Ala Vaikunthapurramuloo रीमेक पर काम शुरू कर दिया है और अब खबर है कि फिल्म का कास्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म में कार्तिक के अपोज़िट कृति सैनन दिखाई देंगी।
वहीं अब फिल्म में कार्तिक की मां के किरदार में दिखाई देंगी मनीषा कोईराला। इस फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे हैं, वरूण धवन के भाई रोहित धवन और इसे प्रोड्यूस करेंगी एकता कपूर।

तेलुगू फिल्म में ये किरदार तबू ने निभाया था और सब चाहते थे कि तबू ही हिंदी रीमेक में भी कार्तिक की मां की भूमिका में दिखाई दें। लेकिन कार्तिक और तबू ने भूलभूलैया 2 में साथ काम किया है। इसलिए मेकर्स को कोई फ्रेश चेहरा चाहिए था। ऐसे में मनीषा कोईराला को फिल्म के लिए कास्ट किया गया।
मनीषा कोईराला इससे पहले, संजू में संजय दत्त की मां, नरगिस की भूमिका में दिखाई दी थीं और उनके काम की काफी तारीफ की गई थी। हालांकि, उसके बाद मनीषा कोईराला ज़्यादा प्रोजेक्ट्स में दिखाई नहीं दीं। संजू के बाद वो नेटफ्लिक्स ओरिजिनल मस्का में एक पारसी महिला के किरदार में दिखाई दी थीं।
Ala Vaikunthapurramulloo, एक तेलुगू फिल्म है जो 2020 में रिलीज़ हुई थी और दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म का गाना Butta Bomma चार्टबस्टर था जिसे यूट्यूब पर 600 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि फिल्म का हिंदी रीमेक 2022 में किसी त्योहार पर रिलीज़ होगा।


Click it and Unblock the Notifications