मनीषा कोइराला बनेगी निर्देशिका

By Priya Srivastava

Manisha Koirala
पहले खबर आई है कि रानी निर्देशिका बनना चाहती हैं। अब खबर ये है कि अभिनेत्रियों की इसी श्रेणी में शामिल होने जा रही हैं मनीषा कोईराला भी। उनकी हार्दिक तम्मना है कि वो भी निर्देशिका बने। इसी क्रम में वे कश्मीर भी घूम रही हैं। उनके और कश्मीर के नेता उम्र के अच्छे रिश्ते हैं। जिसकी वजह से वे इस बात से खुश है और मनीषा को फिल्म बनाने के लिया नए नए कंसेप्ट भी दे रहे हैं।

अभिनेत्री मनीषा ने भी साफ़ किया है कि वे मसाला फिल्मों से खुद को दूर रखना चाहती हैं और वे चाहती हैं कि कुछ ऐसी फिल्मों का निर्माण हो जो विषयपरक हों। और इसलिए वे कश्मीर में लोकेशन की तलाश कर रही हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि उनकी रूचि खासतौर से सच्ची बातों पे आधारित विषयों पर फिल्में बनाने की हैं।

इस क्रम में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की भी शुरुआत कर दी हैं। अब जल्द ही इस पर नए तरीके से काम करने की भी शुरुआत करेंगी, वे चाहती है कि भारत को लोग अलग तरीके से जानने की कोशिश करे। ये बात समझने की कोशिश करें कि यहाँ के लोगों को भी किस तरह की फिल्मीं देखने और दिखाने की जरुरत है। चूँकि मनीषा कई दिनों से बॉलीवुड में सक्रीय रही हैं, उन्हें इस बात की पूरी जानकारी हैं कि लोग किस तरह की फिल्म देखंगे और उसे खुद से समझने की कोशिश करेंगे।

मनीषा का कहना है कि कश्मीर हमेशा एक कठिन मुद्दा रहा है। मेरी भी तमन्ना है कि इस तरह से कश्मीर की अलग और सकारात्मक पहचान दिलाने की कोशिश करुँगी। उन्होंने ये भी कहा है कि वे कभी भी फ़ॉर्मूला फिल्में नहीं बनायेंगी। वे कहती है कि उन्हें पैसे बनाने के लिए फिल्में नहीं बनानी, लेकिन वे इसके माध्यम से जागरूकता फ़ैलाने न की कोशिश करनी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X