अब ये एक्ट्रेस लेंगी बेटी को गोद..तैयारी शुरू
मनीषा कोइराला जल्द ही एक बेटी गोद लेने वाली हैं।इसके लिए सारी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला जल्द ही लड़की को गोद लेने वाली हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत या 2017 की शुरूआत में जरूर सारी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। इसके लिए मनीषा कोईराला काफी एक्साइटेड भी हैं। उन्होंने खुद ही इस बात की पुष्टि एक लीडिंग डेली से की।
मनीषा कोईराला कैंसर से पूरी तरह रिकवर होने के बाद दूसरी पारी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वो संजय दत्त की बायोपिक में नरगिस दत्त का किरदार निभा रही हैं। जब उनसे ये पूछा गया था कि वो कैसे रणबीर कपूर की मां की भूमिका निभाने के लिए तैयार हुई?

उन्होंने कहा कि वो इस पीढ़ी में रणबीर कपूर के काम को कापी पसंद करती हैं। उन्हें जब उनकी मां का और नरगिस दत्त का किरदार निभाने का ऑफर दिया गया तो वो मना नहीं कर पाईं। नरगिस दत्त के बारे में ज्यादा जानने के लिए उन्होंने हाल में प्रिया दत्त (संजय दत्त की छोटी बहन) से मुलाकात भी की।
इसके अलावा मनीषा कोइराला डियर माया में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में मनीषा कोइराला एक ऐसी औरत का किरदार निभा रही हैं जो 30 सालों से घर से बाहर नहीं निकली है।


Click it and Unblock the Notifications