''मुझे नहीं लगता कैंसर की वजह से संजय दत्त की बायोपिक मिली''

संजय दत्त की बायोपिक में मां नरगिस के रोल पर मनीषा कोईराला ने की बात।

By Shivani Verma

संजय दत्त की ज़िंदगी पर बन रही बायोपिक में अधिकतर किरदार फाइनल हो गए हैं। इसमें संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर निभाएंगे, दीया मिर्ज़ा मान्यता के रोल में, सोनम कपूर संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा और मनीषा कोईराला इस फिल्म में आपको दत्त की मां नरगिस के रोल में नज़र आएंगी।

इस फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए मनीषा ने कहा कि वो इसमें अपने रोल के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश करेंगी। मनीषा ने कहा कि वो शुरू से ही नरगिस की बहुत बड़ी फैन रही हैं। वहीं उन्होंने आगे कहा कि मैंने संजय के साथ कई फिल्मों में काम किया है।

manisha-koirala-talks-about-playing-mother-to-ranbir-kapoor-in-the-sanjay-dutt-biopic

उम्मीद है कि इस बार मैं रणबीर के साथ कुछ जादू चला पाऊं। मैं रणबीर के काम को बहुत पसंद करती है। रणबीर के जेनेरेशन में इस तत्परता से काम करने वाला एक्टर अभी तक कोई नहीं है। वो जिस भी कैरेक्टर को करते हैं उसमें जान डाल देते हैं।

"अक्षय कुमार की फिल्म में 20 मिनट...और मेरी ज़िंदगी बदल गई!"

आपको बता दें कि नरगिस को भी कैंसर की बीमारी थी तो वहीं मनीषा भी इस बीमारी से जूझ चुकी हैं। इन दोनों स्थितियों के कनेक्शन पर बात करते हुए मनीषा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि राजकुमार हिरानी ने मुझे इस रोल के लिए सिर्फ इसलिए चुना क्योंकि मैं भी उसी स्थिति से गुज़र चुकी हूं। मुझे लगता है हिरानी को इस रोल के लिए मैं ही पर्फेक्ट लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X