सफलता पूर्वक हुई मनीषा की सर्जरी

Manisha Koirala
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मनीषा कोईराला जो कि हाल ही में ओवेरियन कैंसर से जुझ रही थीं की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गयी है। ये सर्जरी सोमवार को न्यूयॉर्क के एक जाने माने अस्पताल में हुई थी। इस सर्जरी के बाद अब मनीषा पहले से काफी बेहतर हैं। इस खबर को मनीषा के मैनेजर सुब्रोतो घोष ने मीडिया को बताया। मनीषा की फैमिली उनकी मां, पिता और भाई उनसे साथ हैं। इनके अलावा मनीषा का एक करीबी दोस्त भी वहां पर हैं जो कि मनीषा को मेंटल सपोर्ट दे रहा हैं।

सुब्रोतो घोष ने बताया "मनीषा सोमवार को करीब 9 बजे सर्जरी के लिए गयी थीं। मुझे उनके परिवार वालों की तरफ से मैसेज आया कि वो अब ठीक हैं और उनकी सर्जरी सफलता पूर्वक हो गयी है।" उन्होंने आगे बताया "मनीषा की मां, पिता और उनका भाई उनके साथ है। उनका एक करीबी दोस्त भी इस वक्त उनके साथ है।" ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही 28 नवंबर को मनीषा को बेहोशी की अवस्था में मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती किया गया था।

जसलोक अस्पताल में मनीषा के की टेस्ट किये गये और बाद में ये खबर आई कि उन्हें ओवेरियन कैंसर है। हालांकि इस खबर पर मनीषा के किसी भी रिश्तेदार या अस्तपताल के किसी डॉक्टर ने उनकी बीमारी के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन फिर भी कुछ करीबी दोस्तों के द्वारा ये खबर मिल गयी थी कि मनीषा को ओवेरियन कैंसर है। फिल्हाल अब मनीषा के फैन्स को खुश हो जाना चाहिए कि उनकी ईलू ईलू गर्ल मनीषा अब खतरे से बाहर हैं। वनइंडिया की तरफ से मनीषा ढ़ेर सारी बधाईयां।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X