शराब के बाद आध्यात्म के रास्ते पर मनीषा कोइराला
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला इन दिनों परेशानी के दौर से गुजर रही हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही नर्क बन चुकी है जिसके बाद मनीषा पूरी तरह से टूट गईं हैं और अब वो इससे उबरने के लिए आध्यात्म का सहारा ले रही हैं।
हाल ही में कुछ दिन पहले उन्होंने एक पार्टी में जमकर शराब पी और जमकर हो हल्ला किया। उनका ये हाल देखकर साफ कहा जा सकता है कि मनीषा इनदिनों कितनी परेशान चल रही हैं। जब शराब से भी वो अपना गम भुला नहीं पाई तो अब वो आध्यात्म का सहारा ले रही हैं।
उन्हें विध्यांचल में विध्वासिनी मंदीर में समय बिताते हुए देखा गया है हाल ही में उन्होंने चेन्नई से 80 किलोमीटर दूर आध्यात्म विश्वविद्यालय में दाखिला भी लिया है जहां वह 28 दिनों तक रहेंगी। आपको बता दें कि मनीषा और उनके पति सम्राट दहल के बीच काफी समय से अनबन चल रही है। वह उनसे तलाक लेना चाहती हैं। यही कारण है कि वो बेहद परेशान हैं। आज जब वो आध्यात्म के रास्ते पर निकल पड़ी हैं तो हम यही उम्मीद करते हैं कि उनकी लाइफ में सबकुछ ठीक हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











