मनीषा कोइराला ने शेयर किया पहला फोटोशूट, खूबसूरती देख सेलिब्रेटिज हुए फिदा
एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने सोशल मीडिया पर अपना पहला फोटोशूट शेयर किया है। इस फोटोशूट को शेयर करते हुए मनीषा ने लिखा, थ्रोबैक- ये मेरा पहला फोटोशूट है। इस तस्वीर में मनीषा कोइराला के बाल छोटे दिख रहे हैं और सिंपल ब्यूटी है।
मनीषा कोइराला की पुरानी तस्वीर को देख बॉलीवुड सितारे भी फिदा हो गए। श्रुति हसन, दिया मिर्जा, तब्बू व आयुष्मान खुराना समेत कई सितारों ने रिएक्ट किया। सभी ने मनीषा कोइराला की तस्वीर पर खूबसूरत लिखा।

वैसे तो सोशल मीडिया पर मनीषा कोइराला खासा एक्टिव रहती हैं। अपने फोटो वीडियो को फैंस के साथ शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर लाखों यूजर इंस्टाग्राम पर मनीषा कोइराला को फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











