कैंसर के दौरान मनीषा कोइराला ने अस्पताल में लड़ी जंग, तस्वीर शेयर कर बोलीं- मजबूत रही हूं
बॅालीवुड के कई स्टार्स ऐसे रहे हैं जो कि कैंसर की बीमारी से जंग जीत चुके हैं। इस बीमारी से अपना हौसला दिखा चुकी हैं मनीषा कोइराला। मनीषा कोइराला ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उनके लिए यह मौका रहा है नेशनल कैंसर अवेयरनेस दिन का। मनीषा कोइराला ने कैंसर की लड़ाई के दौरान अपनी सेहत की जानकारी देते हुए अस्पताल के समय की तस्वीरें शेयर की हैं।
इस तस्वीर में मनीषा कोइराला अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में मनीषा कोइराला अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी नजर आ रही हैं। मनीषा कोइराला ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैंसर के अपने सफर का किस्सा बयान किया है। मनीषा कोइराला ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मैं जानती हूं कि मेरा सफर कठिन रहा है।

लेकिन मैं उससे अधिक मजबूत रही हूं। मैं उन लोगों की तरफ अपनी सहानुभूति रखती हूं जिन लोगों ने कैंसर से अपनी जान गवां दी है। उन लोगों के लिए भी मैं खुश हूं जिन्होंने कैंसर से जंग जीत ली है। हमें इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। ऐसी कहानियां सामने लाने की आवश्यकता है। जो उम्मीद से भरी हो।
आप अपने और दुनिया के प्रति दयालु रहें। मैं सबके अच्छे स्वास्थ्य और कुशल मंगल के लिए प्रार्थना करती हूं। धन्यवाद। आपको बता दें कि मनीषा कोइराला ने जो तस्वीर शेयर की है, वो उनके कैंसर के इलाज के दौरान की है। मनीषा कोइराला को 2012 में ओवरीन कैंसर से जीत हासिल की है। मनीषा कोइराला ने 6 महीने तक अपना ट्रीटमेंट करवाया था। अपने कैंसर के इलाज के दौरान के दिनों को याद एक दफा मनीषा कोइराला ने कहा था कि उस वक्त मुझे छोटी-छोटी चीजों में खुशियां नजर आने लगीं। मैं छोटी चीजों पर ध्यान देने लगी हूं। पता नहीं आगे जाकर आप यह सब देखने के लिए जिंदा रहो या न रहो।


Click it and Unblock the Notifications











