नाबालिग के साथ 'एक छोटी सी लव-स्टोरी' कर, अब मनीषा बनेंगी साध्वी!
बॉलीवुड में इलू गर्ल के टैग से पॉपुलर एक्ट्रेस मनीषा कोईराला अब अध्यात्म के राह पर चलती दिख रही हैं। जी हां, हरिद्वार में बाबा पायलट द्वारा आयोजित महामृत्युन्जय एकादश रुद्र महायज्ञ में शिरकत करने पंहुची मनीषा कोईराला ने कहा कि संन्यास लेना बहुत कठिन होता है, लेकिन वह इसे समझने का प्रयास कर रही हैं।
हरिद्वार में जिस तरह मनीषा पहंची थी, उन्हें देख कर हर कोई हैरान था। मनीषा गेरुए वस्त्रों में माथे पर टीका लगाये और आंखों पर काला चश्मा पहने साधू संतों के बीच बैठी थी। बहरहाल, जब मीडिया के लोगों ने उनसे पूछे कि क्या वह संन्यास लेने जा रही हैं, तो मनीषा ने कहा, 'संन्यास लेना बहुत कठिन होता है। वक्त आयेगा तो संन्यास भी लूंगी लेकिन अभी मैं नहीं जानती कि मैं इसके लिये तैयार हूं या नहीं।'
मनीषा ने बताया कि वह पायलट बाबा के निमंत्रण पर यहां आयी हैं और इसे उनका 'बेबी स्टेप' कहा जा सकता है। आपको बता दें, हरिद्वार में मनीषा के साथ उनके माता पिता तथा कुछ अन्य लोग भी नेपाल से यज्ञ में शिरकत करने यहां पहुंचे हैं। मनीषा ने कहा कि गंगा नदी के पास आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और अगले दस दिन तक वह यहीं रहेंगी।
वहीं, फिल्मों की बात करने पर मनीषा ने साफ कहा कि, उन्हें फिल्मों से प्यार है, फिल्में उनकी लाइफ लाइन है और उससे दूरी कभी नहीं हो सकती। आपको बता दें, मनीषा कोइराला राजकुमार संतोषी की एक तमिल में दिखाई देंगी।
याद दिला दें, मनीषा कोइराला ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्में दी हैं और बड़े से बड़े नामों के साथ काम कर चुकीं हैं। वहीं, कई फिल्मों के लिए विवादों का सामना भी करना पड़ा। एक छोटी सी लव-स्टोरी में नाबालिग के साथ सेक्स सीन देने के लिए उन्हें काफी नकारात्मक कमेंट्स सुनने पड़े थे।


Click it and Unblock the Notifications












