JUST IN: 2018 की पहली ब्लॉकबस्टर....इस फर्स्ट लुक से फिर ठप्पा मार लीजिए
Recommended Video

रणबीर कपूर स्टारर दत्त बायोपिक मार्च में रिलीज़ हो रही है। पहले या दूसरे हफ्ते। अभी फिल्म की डेट नहीं आई है लेकिन फिल्म से जुड़ी काफी बातें बाहर आ चुकी है। रणबीर कपूर का तो पूरा दत्त लुक ही बाहर आ चुका है।
और अब फिल्म से मनीषा कोईराला का लुक भी बाहर आ चुका है। मनीषा फिल्म में संजय दत्त की मां नरगिस की भूमिका में दिखाई देंगी। और इस तस्वीर को देख कर आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि मनीषा वाकई नरगिस की पूरी परछाई लग रही हैं।

ये तो तय है कि राजकुमार हिरानी इस फिल्म में कोई कसर छोड़ते नज़र नहीं आ रहे हैं। वैसे भी संजय दत्त की ज़िंदगी काफी कंट्रोवर्शियल रही है ऐसे में उनके जीवन को उनके नज़रिए से जानने में काफी मज़ा आने वाला है।
लोगों को ये देखने का इंतज़ार है कि राजकुमार हिरानी कितनी सच्चाई से ये बायोपिक बना रहे हैं। क्योंकि वो संजय दत्त के काफी अच्छे दोस्त हैं। तो देखना है कि क्या वो संजय की गलतियों पर परदा डालते हैं या जो जैसा है वैसा ही परोसते हैं।


Click it and Unblock the Notifications