मनीषा कोईराला लौटीं मुंबई, पहले से ज्यादा दिखीं खूबसूरत
मनीषा कोईराला इतने महीनों बाद फिर से वापस मुंबई आई हैं और उनसे मिलने मीडिया से लेकर उनके करीबी दोस्तों का जमावाड़ा लगा हआ है। मनीषा कोईराला कल यानी 26 जून को वापस मुंबई आई हैं। जो कोई भी मनीषा से मिला उसका यही कहना है कि मनीषा पहले काफी ज्यादा खूबसूरत और सुंदर नज़र आ रही हैं। सभी ने मनीषा कोइराला के सकुशल वापस लौट आने पर काफी खुशी भी जताई है और कहा है कि मनीषा कोईराला अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और उनके सकुशल लौट आने से उनके सभी दोस्त और परिवार जन बेहद खुश हैं। मनीषा कोईराला के वापस लौटने के बाद से ही हर कोई उनसे मिलने उनके घर पहुंच रहा है।
मनीषा कोईराला का मानना है कि ये उनका पुनर्जन्म है। मनीषा कोईराला के मैनेजर सुब्रोतो घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा "मनीषा भारत पहुंच गयी हैं और अब वो पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। वह पहले की ही तरह सुंदर दिख रही हैं।" हालांकि मनीषा से मिलने वाले लोगों का कहना है कि मनीषा अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत नज़र आ रही हैं। स्वस्थ्य होने के बाद से मनीषा के चेहरे पर वही रौनक है जो कि कुछ समय पहले नज़र आती थी। मनीषा फिल्हाल अपने अंधेरी में स्थित घर पर हैं। और उनसे मिलने एक के बाद एक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और उनके दोस्त पहुंच रहे हैं।

मनीषा कोईराला के कैंसर से पीड़ित होने की खबर सुनने के बाद से मनीषा के फैन्स काफी दुखी थे और सभी उनके ठीक हो जाने की दुआ मांग रहे थे। मनीषा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके कैंसर से पीड़ित होने की खबर ने सभी को परेशान कर दिया था। मनीषा कोईराला के परिवार वालों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक सभी मनीषा के सुकशल वापस लौट आने की दुआ कर रहे थे। आखिरकार ये दुआ मंजूर हुई और मनीषा वापस सकुशल वापस आ गयीं।


Click it and Unblock the Notifications